Thursday, August 13, 2009

अल्हड़ बीकानेरी
नई दिल्ली। हिन्दी जगत के प्रख्यात हास्य कवि श्यामलाल शर्मा उर्फ माहिर उर्फ अल्हड़ बीकानेरी का नोएड़ा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।
राम शेवालकर
नागपुर। प्रतिष्ठित मराठी साहित्यकार प्रो. राम बालकृष्णन शेवालकर का दिल की धड़कन बदं हो जाने के कारण निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उन्होंने करीब 50 पुस्तकें लिखी। वह नौ वर्षों तक विदर्भ साहित्य संघ के और दो बार अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
शोभाराम श्रीवास्तव
भोपाल। जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक पद से सेवानिवृत्त साहित्यकार श्री शोभाराम श्रीवास्तव का 27 जुलाई को निधन हो गया। वे लगभग 77 वर्ष के थे।
आचार्य को पितृ-शोक
भोपाल। प्रसिद्ध गीतकार एवं चिकित्सक डाॅ. रामवल्लभ आचार्य के पिताश्री पं. बृजवल्लभ आचार्य का 15 जुलाई को अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। श्री आचार्य श्रीराधावल्लभलालजी मन्दिर के मुखिया थे। डाॅ. आचार्य का पता ‘ई-3/325, अरेरा काॅलोनी, भोपाल -462016’ है।
दीक्षित को पत्नी-शोक
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दीक्षित की धर्मपत्नी एवं राज एक्सप्रेस के समाचार सम्पादक श्री गीत दीक्षित की माताजी श्रीमती उर्मिला दीक्षित का अल्प बीमारी के बाद 11 जून को भोपाल में निधन हो गया। वे 63 वर्ष की थीं। अन्येष्टि होशंगाबाद में नर्मदा तट पर की गई।
सीताकिशोर खरे
सेवढ़ा। सुपरिचित रचनाकार श्री सीताकिशोर खरे का गत 24 जून को निधन हो गया। 3 दिसम्बर 1935 को जन्में 73 वर्षीय श्री खरे अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किये गये थे।
राजेश उपाध्याय
भोपाल। युवा रचनाकार श्री राजेश उपाध्याय का 27 जून को अल्पायु में निधन हो गया। 5 अपै्रल 1964 को जन्में श्री उपाध्याय ने हास्य व्यंग्य के क्षेत्र में मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उन्हें 1994 का जीवनलाल विर्मा विद्रोही सम्मान प्रदान किया गया था।

No comments: